युवा... जाग उठो
...जिंदगी के खून के पीने वाले तत्वों से लड़ना पड़ेगा : कुरूपता से लड़ना पड़ेगा, असौंदर्य से लड़ना पड़ेगा, शोषण से लड़ना पड़ेगा, जिंदगी को विकृत करने वाले तत्वों से लड़ना पड़ेगा, जिंदगी के खून को पीने वाले तत्वों से लड़ना पड़ेगा। तो आदमी जवान होता है। वह सागर की लहरों पर जीता है फिर। फिर तूफानों में जीता है। फिर आकाश में उसकी उड़ान होनी शुरू होती है। जवानी सदा लड़ती है और निखरती है : क्या लड़ोगे तुम? व्यक्तिगत लड़ाई ही नही है कोई, सामूहिक लड़ाई की तो बात अलग है। कोई फाइट नही है। और बिना फाईट के, बिना लड़ाई के जवानी निखरती नही। जवानी सदा लड़ती है और निखरती है। जितना लड़ती है उतना निखरती है। सुंदर के लिए, सत्य के लिए, शिव के लिए जवानी जितनी लड़ती है, उतनी निखरती है। लेकिन क्या लड़ोगे? दो कोड़ी की जवानी में बरबाद हो जाओगे : तुम्हारे पिता आ जाएंगे, तुम्हारी गर्दन में रस्सी डाल कर कहेंगे- इस लड़की से विवाह कर लो! और तुम घोड़े पर बैठ जाओगे। तुम जवान हो? और तुम्हारे बाप जाकर कहेंगे कि दस हजार रुपए लेंगे इस लड़की से! और तुम मजे से गिनती करोगे कि दस हजार में स्कूटर खरीदें कि क्या करें? तुम जवान ...